रणबीर कपूर को फूटबॉल मैच के दौरान लगी चोट, होंठ से बहने लगा खून, देखें Video
रणबीर कपूर अपने साथियों के साथ वीकेंड पर फूटबॉल खेल रहे थे जब अपोजिट टीम के एक सदस्य का हाथ उन्हें लग गया जिसके कारण उनका होंठ फट गया. इसके बाद रणबीर अपना गेम पूरा करके घर की तरफ चल दिये.
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अक्सर वीकेंड्स पर फूटबॉल मैच खेलकर अपना टाइम स्पेंड करते हैं. कई दफा देखा गया है कि रणबीर मुंबई (Mumbai) के एक प्ले ग्राउंड पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) समेत अन्य दोस्तों के साथ इस खेल का मजा ले रहे होते हैं. हमेशा की तरह बीते रविवार को भी रणबीर मुंबई में फूटबॉल खेल रहे थे जब अचानक उनके होंठ पर चोट लग गई.
रणबीर के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर देखने को मिले हैं जिसमें पाया गया कि रणबीर जोरों शोरों के साथ मैच खेल रहे थे जब उनके अपोजिट टीम के एक सदस्य का हाथ उन्हें लग गया. इसके कारण जगह पर ही रुक जाते हैं और दर्द से कराहने लगते हैं.
View this post on Instagram
Minor injury for #RanbirKapoor at football game in Mumbai today #instadaily #ManavManglani
दूसरे एक वीडियो में देखा गया कि रणबीर के होंठों से खून बह रहा है और वो अपनी कार की तरह बढ़ रहे हैं. वैसे खेल के दौरान चोट लग जाना कोई नई बात नहीं है और अब रणबीर को भी इस माइनर इंजरी का सामना करना पड़ा है.
View this post on Instagram
#ranbirkapoor lips bruised but makes sures to give love to his fans waiting for him ❤👍
बात करें फिल्मों की तो रणबीर जल्द ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे. इसके अलावा वो करण मल्होत्रा की फिल्म 'शमशेरा' में भी नजर आएंगे. इसी के साथ हाल ही में लव रंजन की अगली फिल्म के लिए रणबीर और श्रद्धा कपूर को लीड रोल में कास्ट किये जाने की खबर सामने आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

