बॉलीवुड

Rakul Preet Singh Approaches High Court: ड्रग्स मामले में फंसी रकुल प्रीत सिंह की हाईकोर्ट से गुहार, कहा- मीडिया ट्रायल पर लगवाएं रोक

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोट का रुख किया है. उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है कि मीडिया को फौरन अंतरिम निर्देश देकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी ड्रग जांच से जोड़कर उनके खिलाफ रनिंग शो के प्रसारण या आलेखों का प्रकाशन करने से रोका जाए.

Rakul Preet Singh Approaches High Court: ड्रग्स मामले में फंसी रकुल प्रीत सिंह की हाईकोर्ट से गुहार, कहा- मीडिया ट्रायल पर लगवाएं रोक
रकुल प्रीत (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने दिल्ली हाईकोट का रुख किया है. उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है कि मीडिया को फौरन अंतरिम निर्देश देकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले से जुड़ी ड्रग जांच से जोड़कर उनके खिलाफ रनिंग शो के प्रसारण या आलेखों का प्रकाशन करने से रोका जाए. इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होने की संभावना है.

अधिवक्ता हिमांशु यादव, अमन हिंगोरानी और श्वेता हिंगोरानी के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया है कि रकुल प्रीत फिल्म कर शूटिंग के सिलसिले में इस समय हैदराबाद में हैं. वह मीडिया में आईं इन खबरों को देखकर स्तब्ध हैं कि मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 24 सितंबर को उन्हें रिया चक्रवर्ती से जुड़े ड्रग्स मामले में समन भेजा है. यह भी पढ़े: Drugs Case: फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने पेश, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से भी होगी पूछताछ

याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को एनसीबी की ओर से हैदराबाद या मुंबई के पते पर कोई समन नहीं मिला है. बता दें कि ड्रग्स एंगल के केस में रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).