राजकुमार राव ने ट्वीट कर बताया 'मेड इन चाइना' की शूटिंग शुरू हुई
अभिनेता राजकुमार राव और बोमन ईरानी ने 'मेड इन चाइना' की शूटिंग शुरू कर दी है. इसका निर्देशन 'रॉन्ग साइड राजू' के लिए गुजराती में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके मिखिल मुसाले कर रहे हैं.
मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव और बोमन ईरानी ने 'मेड इन चाइना' की शूटिंग शुरू कर दी है. इसका निर्देशन 'रॉन्ग साइड राजू' के लिए गुजराती में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके मिखिल मुसाले कर रहे हैं. राजकुमार ने ट्वीट किया, "एक नई शुरुआत. 'मेड इन चाइना' की शूटिंग आज से शुरू। यह 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी."
उनके सह-कलाकार बोमन ने भी फिल्म की शूटिंग के शुरू होने पर ट्वीट किया. फिल्म एक गुजराती व्यवसायी के सफल उद्यमी बनने की यात्रा पर आधारित है.
फिल्म में मोनी रॉय भी प्रमुख भूमिका में हैं. मैडॉक फिल्म्स के बैनर के तले दिनेश विजन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
‘Dhurandhar 2’ FIRST Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, यामी गौतम ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म को बताया ‘Beyond Extraordinary’
Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिले बड़े सुराग, अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन; नेपाल से हुई थी फंडिंग
मुश्किल वक्त में साथ खड़े मासूमों पर राजपाल यादव का प्यार: 'गुल्लक' भेजने वाले बच्चों से करेंगे मुलाकात, बोले- 'सब मेरे अपने बच्चे हैं'
Shatak Movie Review: ‘शतक’ विचार और विरासत के सौ साल की विश्वसनीय सिनेमाई दास्तां
\