बॉलीवुड

लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लॉन्च हुआ प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैचू, देखें तस्वीर

मंगलवार को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum) में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का वैक्स स्टैचू लॉन्च कर दिया गया है. प्रियंका लॉन्च इवेंट के दौरान वहां मौजूद नहीं थी. प्रियंका की टीम ने सोशल मीडिया पर स्टैचू की फोटो शेयर की है. प्रियंका का स्टैचू बिल्कुल उन्हीं की तरह दिख रहा है.

लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लॉन्च हुआ प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैचू, देखें तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैचू (Photo Credits: Instagram)

मंगलवार को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम ( Madame Tussauds Museum) में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का वैक्स स्टैचू लॉन्च कर दिया गया. प्रियंका लॉन्च इवेंट के दौरान वहां मौजूद नहीं थी. प्रियंका की टीम ने सोशल मीडिया पर स्टैचू की फोटो शेयर की है. प्रियंका का स्टैचू बिल्कुल उन्हीं की तरह दिख रहा है. प्रियंका की टीम ने फोटो को कैप्शन दिया कि, "वर्ल्ड कप के अलावा इंग्लैंड में और भी कई एक्साइटिंग चीजें हो रही हैं जैसे मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा का स्टैचू रिवील किया गया. कितना अच्छा है."

प्रियंका के फैन्स उनके स्टैचू को बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. प्रियंका का स्टैचू बिल्कुल उन्हीं की तरह  बेहद खूबसूरत है. स्टैचू का लुक प्रियंका के 2017 गोल्डन ग्लोब्स के अवतार से प्रेरित है. एक नजर डालिए इस तस्वीर पर:-

यह भी पढ़ें:- फिल्म 'भारत' छोड़ने पर अब प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, जवाब सुनकर सलमान खान को आ सकता है गुस्सा

आपको बता दें कि लंदन से पहले न्यूयॉर्क, सिडनी और सिंगापुर में भी प्रियंका का वैक्स स्टैचू लग चुका है. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम  भी अहम भूमिका में है. शोनाली बोस ने फिल्म का निर्देशन किया है. यह फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).