फिल्म 'भारत' छोड़ने पर अब प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, जवाब सुनकर सलमान खान को आ सकता है गुस्सा
सलमान खान ने बताया था कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत अपनी शादी के चलते छोड़ दी लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने जो कुछ कहा उसे सुनने के बाद सलमान का ego कहीं हर्ट ना हो जाए
फिल्म रेडी में सलमान खान (Salman Khan) का एक बड़ा ही फेमस डायलॉग है “जिंदगी में तीन चीजें कभी अंडर-एस्टीमेट मत करना I Me और Myself. बॉलीवुड में भी सलमान खान (Salman Khan) का रुतबा कुछ ऐसा ही है. भूलकर भी कोई उनसे दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहता. लेकिन फिल्म भारत के बाद से सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीच कड़वाहट की खबरें आम है. ऐसे में अंब प्रियंका चोपड़ा ने जो कुछ किया और कहा है उससे सलमान खान के EGO का हर्ट होना तो कन्फर्म माना जा रहा है.
दरअसल फिल्म भारत (Bharat) को छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर सलमान का गुस्सा फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दिखा. सलमान ने अपने कई इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले को हैरानगी भरा बताया और कहा कि शादी के चलते उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया. लेकिन अब इस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मामले पर जवाब दिया है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13: अनूप जलोटा ने किया खुलासा, बन सकते हैं शो का हिस्सा, सलमान खान के साथ कर सकते हैं होस्ट
फिल्म द स्काई इज पिंक के रैपअप पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने बिना फिल्म भारत का नाम लिए कहा “हर कोई मुझसे मेरे फैसले के बारे पूछ रहा है कि आखिर क्यों? आखिर क्यों मैंने ये नाचने गाने वाली, तड़कती-भड़कती फिल्म को छोड़ दिया और क्यों मैं एक 18 साल के बच्चे की मां का किरदार निभा रही हूं?" प्रियंका के मुताबिक उन्होंने द स्काई इज पिंक को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें सोनाली बोस का आईडिया पसंद आया था.
मतलब साफ है कि प्रियंका ने बिना नाम लिए ही सलमान खान की फिल्म को एक नाचने-गाने वाली फिल्म बता दिया. प्रियंका के इस बयान के बाद अब सलमान खान का ये रिएक्शन आता है उस पर सभी निगाहें होंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

