बॉलीवुड

Blenders Pride Fashion Tour: प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स को दी श्रद्धांजलि, देखें दिल छू लेने वाला ये Video

प्रियंका चोपड़ा ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर को अटेंड करने के लिए मुंबई आई हुई हैं. यहां उन्होंने 22 फरवरी को इस इवेंट में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई जहां वो अपने बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आईं. यहां दिवंगत फैशन डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स को भी श्रद्धांजलि दी गई.

Blenders Pride Fashion Tour: प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स को दी श्रद्धांजलि, देखें दिल छू लेने वाला ये Video
प्रियंका चोपड़ा और वेन्डेल रॉड्रिक्स (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर (Blenders Pride Fashion Tour) को अटेंड करने के लिए मुंबई (Mumbai) आई हुई हैं. यहां उन्होंने 22 फरवरी को इस इवेंट में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई जहां वो अपने बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आईं. ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में वो रनवे पर बेहद आकर्षक अंदाज में लोगों का दिल जीतती हुई दिखीं. ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर प्रमुख फैशन इवेंट्स में माना जाता है और ऐसे में यहां दिवंगत फैशन डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स (Wendell Rodricks) को भी श्रद्धांजलि दी गई. ये भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का हुआ निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

प्रियंका चोपड़ा ने ये श्रद्धांजलि देते हुए इस कार्यक्रम के मंच पर वेन्डेल का जिक्र किया और उन्हें याद किया. प्रियंका ने कहा. "इस कार्यक्रम में जहां भारतीय फैशन इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद हैं, वेन्डेल रॉड्रिक्स को इस मौके पर याद करना सही होगा. वो लाजवाब थी और भारतीय फैशन को लेकर दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे. हम सभी उन्हें हमेशा मिस करेंगे."

आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले वेन्डेल रॉड्रिक्स तब चर्चा में थे जब उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में प्रियंका चोपड़ा के लुक पर टिप्पणी की थी. इस बात को लेकर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने भी उन्हें जमकर फटकार लगाई थी. हालांकि वेन्डेल के निधन की खबर सामने आने के बाद मधु चोपड़ा ने इस बात को साफ कर दिया था कि इनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं. उन्होंने कहा था, "हमारे बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं, हां मतभेद जरूर होते हैं लेकिन उसे दिल`में लेकर नहीं चलना चहिए. वेन्डेल एक अच्छे इंसान थे. प्रियंका ने फैशन में उनके साथ काम किया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2020 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).