बॉलीवुड

Miss Universe 2021 का खिताब जीतने पर Harnaaz Sandhu को Kareena Kapoor, Priyanka Chopra ने दी बधाई

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू को दुनियाभर से बधाइयां डी जा रही हैं. 80 देशों से आई सुंदरियों को कड़ी टक्कर देते हुए हरनाज ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया.

Miss Universe 2021 का खिताब जीतने पर Harnaaz Sandhu को Kareena Kapoor, Priyanka Chopra ने दी बधाई
करीना कपूर, हरनाज संधू और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

Celebs Wish Harnaaz Sandhu on her Miss Universe 2021 Win: मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू को दुनियाभर से बधाइयां डी जा रही हैं. 80 देशों से आई सुंदरियों को कड़ी टक्कर देते हुए हरनाज ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया. हरनाज तीसरी भारतीय महिला हैं जिन्होंने ये टाइटल जीता है. उनके पहले सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) ने ये खिताब जीता है.

हरनाज की बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई डी है, पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर उन्हें विश करते हुए लिखा, "बधाई हो हरनाज संधू. 21 साल बाद तुम ये ताज वापस घर ले आई.

करीना कपूर खान ने हरनाज की ताजपोशी के पल की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "बधाई हो हमारी नई मिस यूनिवर्स हरनाज संधू." ये भी पढ़ें: Miss Universe 2021: Sushmita Sen, Lara Dutta के बाद भारत की Harnaaz Kaur के नाम ये खिताब, पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं ये सुंदरी (See Photos)

करीना कपूर का पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

उसी वीडियो को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा, "बधाई हो हरनाज संधू, तुमने हम सभी का अभिमान बढ़ाया है."

वहीं दूसरी तरफ एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी हरनाज की जीत की फोटो को शेयर करते हुए लिखा,"इस बड़ी विजय के लिए आपका बधाई हरनाज संधू." अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उनकी पीठ थपथपाते हुए लिखा, "क्या लाजवाब खबर है, बधाई हो हरनाज संधू."

कंगना रनौत का पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज ने अपनी इस बड़ी जीत पर देसी स्टाइल में अपनी जीत पर रियेक्ट करते हुए लिखा, "चक दे फट्टे!" मिस यूनिवर्स 2021 के रूप में अपनी पहली जीत के बाद वो बैकस्टेज आई और घर पर सभी के लिए ये शुभ संदेश भेजा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).