Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी Malti Maria Jonas की झलक, शेयर की बेहद Cute फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपनी बेटी मालती मारिया जोनस की एक झलक दुनिया को दिखाई है.
Priyanka Chopra Cute Photo With Her Daughter and Mom Madhu Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपनी बेटी मालती मारिया जोनस की एक झलक दुनिया को दिखाई है. बीते दिनों अपनी मॉम मधु चोपड़ा के जन्मदिन के अवसर पर प्रियंका ने अपनी नन्हीं गुड़िया की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपनी नानी की गोदी में खेलती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस फोटो को काफी अटेंशन प्राप्त हो रहा है.
दरअसल मधु चोपड़ा ने बीते दिनों अपना 64वां जन्मदिन मनाया. इस खास अवसर पर प्रियंका ने उन्हें बधाई देते हुए इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें ये सभी बेहद प्यारभरे अंदाज में नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो काफी वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग न सिर्फ प्रियंका की मॉम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं बल्कि मालती की क्यूटनेस की भी प्रशंसा कर रहे हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि प्रियंका इस वर्ष सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं. उनकी बेटी प्रीमैच्योर है जिसके चलते उन्हें क़रीब 100 दिनों तक NICU में रहना पड़ा. एक्ट्रेस के लिए भी ये दिन बेहद चुनौतिपूर्ण थे क्योंकि उन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को भी भरपूर ध्यान देना था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

