बॉलीवुड

जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कम पड़ गई थी बीयर....

गायक जो जोनास (Joe Jonas) और 'गेम ऑफ थ्रॉन्स' (Game of Thrones) की अभिनेत्री सोफी टर्नर (Sophie Turner) जल्द ही शादी करने वाले हैं. अपनी शादी की तैयारी को लेकर जो ने कहा कि इसके लिए उन्हें बहुत अधिक मात्रा में बीयर की जरूरत है...

जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कम पड़ गई थी बीयर....
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Yogen Shah)

लॉस एंजेलिस:  गायक जो जोनास (Joe Jonas) और 'गेम ऑफ थ्रॉन्स' (Game of Thrones) की अभिनेत्री सोफी टर्नर (Sophie Turner) जल्द ही शादी करने वाले हैं. अपनी शादी की तैयारी को लेकर जो ने कहा कि इसके लिए उन्हें बहुत अधिक मात्रा में बीयर की जरूरत है. दरअसल उनके छोटे भाई निक जोनास (Nick Jonas) और अभिनेत्री प्रियंका (Priyanka Chopra) की शादी में बीयर कम पड़ गई थी और जो दुबारा वह ऐसी परिस्थिति का सामना नहीं करना चाहते.

जॉ ने कहा, "हम फ्रांस में शादी कर रहे हैं इसलिए काफी ज्यादा कूर्स लाईट (Coors Light) (बीयर का एक ब्रांड) होनी जरूरी है. हालांकि इसे पाना बहुत मुश्किल काम नहीं है, लेकिन हम पहले से सुनिश्चित होना चाहते हैं."

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, पति निक जोनास से करती हैं इस समय ‘Sexting’

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो को इतनी अधिक मात्रा में बीयर की जरूरत इसलिए है, क्योंकि उनके छोटे भाई निक और प्रियंका की शादी में बीयर कम पड़ गई थी. दरअसल उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनके मेहमान कितनी बीयर पीएंगे.

निक ने कहा, "मेरी शादी से हमने सीख ली है कि हमारे दोस्त बहुत बीयर पीते हैं. मेरी शादी में बीयर का खत्म होना बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).