बॉलीवुड

प्रेग्नेंट समीरा रेड्डी ने डिलीवरी से पहले ही बच्चें को बताया Her, फैन्स बोलें- कैसे पता?

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) के घर में जल्द ही एक नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है. वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भी समीरा ने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की.

प्रेग्नेंट समीरा रेड्डी ने डिलीवरी से पहले ही बच्चें को बताया Her, फैन्स बोलें- कैसे पता?
समीरा रेड्डी (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) के घर में जल्द ही एक नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है. वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भी समीरा ने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की. इस तस्वीर को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, समीरा ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा था कि, "उसको अभी सोने दो क्योंकि जब वो उठेंगी, वो पहाड़ों को हिला देगी....7वां महीना...हम लगभग पहुंच गए हैं."

तस्वीर देखकर फैन्स समीरा से पूछ रहे हैं कि उन्हें कैसे पता कि उन्हें लड़की होने वाली है. हालांकि, उनके फैन्स को समझ में आ गया कि वो बेबी बंप को Her कह रही हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने Behindwoods TV को दिए गए इंटरव्यू  में बताया था कि वह चाहती हैं कि उन्हें लड़की हो. उन्होंने यह भी बताया था कि वह उसका नाम मेघना रखना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें:- क्या प्रेग्नेंट है प्रियंका चोपड़ा? इस तस्वीर को देख हैरान हुए फैन्स

आपको बता दें कि समीरा रेड्डी अक्षय वरडे (Akshai Varde) के साथ साल 2014 में शादी के पवित्र बंधन में बंध गई थीं. समीरा ने 'दे दाना दन', 'मुसाफिर', 'वन टू थ्री', 'रेस' और ' मैंने दिल तुझको दिया' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. उनका अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).