प्रभास स्टारर 'साहो' की रिलीज डेट नहीं हुई है पोस्टपोन, 'मिशन मंगल' और 'बाटला हाउस' से होगा क्लैश
प्रभास की फिल्म 'साहो' का पोस्टर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है. हाल ही में इस फिल्म का एक गाना 'साइको सईयां' भी जारी किया गया था. ये सॉन्ग भी फैन्स को खूब पसंद आया है. बताया जा रहा था कि फिल्म अब 15 अगस्त की जगह 30 अगस्त को रिलीज होगी मगर स्पॉटबॉय के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं हुआ है.
प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो' (Saaaho) का पोस्टर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है. हाल ही में इस फिल्म का एक गाना 'साइको सईयां' भी जारी किया गया था. ये सॉन्ग भी फैन्स को खूब पसंद आया है. ऑडियंस एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है पर हाल ही में उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई थी कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. बताया जा रहा था कि फिल्म अब 15 अगस्त की जगह 30 अगस्त को रिलीज होगी मगर स्पॉटबॉय के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं हुआ है.
सूत्रों के अनुसार, "सामने आई रिपोर्ट्स के विपरीत साहो अपनी निर्धारित रिलीज डेट पर ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. रिलीज की तारीख में कुछ बदलाव नहीं किया गया है." इसलिए अभी भी 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश होने वाला है. 'साहो' की टक्कर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' से होगी.
यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त को Box Office पर अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और प्रभास के बीच टक्कर होना तय
आपको बता दें कि फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे जैस स्टार्स भी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है. वामसी, प्रमोद और विक्रम इस फिल्म के निर्माता है. 'साहो' को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

