15 अगस्त को Box Office पर अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और प्रभास के बीच टक्कर होना तय
काफी समय से चर्चा थी कि प्रभास की फिल्म साहो, अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस के बीच साल 2019 में 15 अगस्त के मौके पर टक्कर हो सकती हैं. लेकिन अब टक्कर कन्फर्म होती दिखाई दे रही हैं. क्योंकि कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.
इस साल 15 अगस्त (15 August) को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर होने जा रही है तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर. क्योंकि इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारों की फिल्में इसी दिन सिनेमाघरो में रखने जा रही हैं कदम. दरअसल काफी समय से चर्चा थी कि प्रभास (Prabhas) की फिल्म साहो, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम (John Abraham) की बाटला हाउस के बीच साल 2019 में 15 अगस्त के मौके पर टक्कर (Clash) हो सकती हैं. लेकिन इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे थे की शायद मेकर्स आखिरी मौके पर इस टकराव को टाल सकते हैं. लेकिन अब लगता है कि 15 अगस्त जैसे बड़े दिन को भुनाने के लिए मेकर्स इस टकराव को टालने के मूड में नहीं हैं. यही कारण है की अब इन तीनों फिल्मों के बीच टक्कर की चर्चा फिर शुरू हो गई हैं.
इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी की. उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पर तीनों फिल्मों की टक्कर के बारे में लिखा.
The clash is confirmed... Akshay [#MissionMangal] vs John [#BatlaHouse] vs Prabhas [#Saaho] on 15 Aug 2019... Interestingly, Bhushan Kumar is associated with #BatlaHouse and #Saaho... Big battle at the BO.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 5, 2019
दरअसल कल मिशन मंगल का पहला पोस्टर सामने आया था. जिसे अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, "ये कहानी आम इंसानों की है जो भारत को मार्स पर ले गए थे. ये ताकत, साहस और कभी हार ना मानने की कहानी है. भारत के मार्स पर जाने के लिए स्पेस मिशन की एक सच्ची कहानी. 15 अगस्त, 2019 को यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है."
इस फिल्म में अक्षय कुमार संग शरमन जोशी, विद्या बालन, तापसी पन्नू , सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुल्हारी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

