टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर' के लिए दो दिनों तक बंद रहा पुर्तगाल का शहर पोटरे

पुर्तगाल का तटीय शहर पोटरे आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'वॉर' के लिए टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच एक एक्शन सीन फिल्माने के चलते दो दिनों तक लगभग बंद रहा. निर्देशक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन फिल्म के कास्ट और क्रू के प्रति बेहद सहयोगी रहे. यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

वॉर पोस्टर (Image Credit: Instagram)

मुंबई : पुर्तगाल का तटीय शहर पोटरे आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'वॉर' (War) के लिए टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच एक एक्शन सीन फिल्माने के चलते दो दिनों तक लगभग बंद रहा. 'वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "हमने पोटरे में ऋतिक और टाइगर के बीच एक हाई-स्पीड एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की. इस सीन में टाइगर को ऋतिक का पीछा करना था और इसके लिए हमें दो दिनों के लिए पोटरे के मेन ब्रिज को बंद कराने की अनुमति लेनी पड़ी."

निर्देशक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन फिल्म के कास्ट और क्रू के प्रति बेहद सहयोगी रहे. उन्होंने आगे कहा, "इस एंड्रेनालाइन-पंपिंग सीन को फिल्माने की हमें अनुमति मिल गई. हालांकि ऐसा होते देख वहां के स्थानीय लोग दंग रह गए क्योंकि उन्होंने इस तरह से पहले कभी अपने शहर को बंद होते नहीं देखा था और सभी बेहद उत्सुकता के साथ यह देखने के लिए आए किस फिल्म के चलते उनकी पुल बंद हुई है."

यह भी पढ़ें : ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक-दूसरे को चैलेंज करते दिखे ये एक्शन हीरोज

सिद्धार्थ ने आगे यह भी कहा, "उनकी प्रतिक्रिया देखने लायक थी क्योंकि ऋतिक और टाइगर जिस तरह का एक्शन कर रहे थे उसे देखकर वे हैरान थे." यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Rate Today: सोने के बाद चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, ₹3.60 लाख के पार पहुंचा भाव; जानें आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य बड़े शहरों में सिल्वर का ताज़ा रेट

Gold Rate Today: सोने ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव, बाजार में हलचल के बीच जानें आज दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों में 22K–24K गोल्ड के ताज़ा रेट

8th Pay Commission: कर्मचारी संगठन FNPO ने मल्टी-लेवल फिटमेंट फैक्टर और 5% वार्षिक इंक्रीमेंट की मांग की, सरकार से 7वें वेतन आयोग का मैट्रिक्स सिस्टम बरकरार रखने की अपील

Nipah Virus Cases in Bengal: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5 मामलों की पुष्टि के बाद मचा हड़कंप; नए प्रकोप को रोकने के लिए मोदी सरकार ने उठाए अहम कदम, जानें इसके लक्षण-इलाज

\