बॉलीवुड

Hrithik Roshan की कजिन Pashmina Roshan हॉटनेस के मामले में हैं कोसों आगे, जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू! (See Pics)

ऋतिक रोशन का परिवार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सस्बे प्रतिभाशाली परिवारों में से एक माना जाता है. एक तरफ जहां ऋतिक ने अपनी एक्टिंग से दुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल की वहीं उनके पिता ने बतौर अभिनेता और निर्देशक कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया.

Hrithik Roshan की कजिन Pashmina Roshan हॉटनेस के मामले में हैं कोसों आगे, जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू! (See Pics)
ऋतिक रोशन और पश्मीना रोशन (Photo Credits: Instagram)

Pashmina Roshan Hot Photos: ऋतिक रोशन का परिवार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सस्बे प्रतिभाशाली परिवारों में से एक माना जाता है. एक तरफ जहां ऋतिक ने अपनी एक्टिंग से दुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल की वहीं उनके पिता ने बतौर अभिनेता और निर्देशक कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया. ऋतिक के अंकल राजेश रोशन भी एक संगीतकार के रूप में  काफी सफल रहे हैं. अब खबर आ रही है कि राजेश की बेटी पश्मीना रोशन भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.

ऋतिक की कजिन पश्मीना जल्द ही 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' के फ्रैंचाइजी 'इश्क विश्क रीबाउंड' से फिल्मों में कदम रखेंगी. इस फिल्म के ओरिजिनल वर्जन में शाहिद कपूर और अमृता राव नजर आए थे जोकि काफी हिट रही थी. वैसे बता दें कि फिल्मों में कदम रखने को तैयार पश्मीना भी हॉटनेस के मामले में कुछ कम नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

पश्मीना ने सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी हॉट फोटोज पोस्ट की है जिसमें उनका बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. देखे उनकी ये सुपर हॉट फोटोज: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

आपको बता दें कि पश्मीना ने स्वयं अपने बॉलीवुड डेब्यू की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके बताया कि वो 'इश्क विश्क रीबाउंड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).