Parineeti Chopra ने इंटेंस वर्कआउट के बाद पोस्ट की ये खुबसुरत फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने वर्कआउट के बाद और शॉवर से पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में परिणीति काले रंग की जिम ड्रेस में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने वर्कआउट के बाद और शॉवर से पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में परिणीति काले रंग की जिम ड्रेस में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं.
उन्होंने इस शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "वर्कआउट के बाद. शॉवर से पहले." फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस तस्वीर को अब तक 272 हजार लाइक्स मिले हैं. परिणीति अगली बार 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं. फिल्म में अभिनेत्री ने साथ 'इशकजादे' के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे. यह भी पढ़े: परिणीति चोपड़ा को है दूल्हे का इंतजार, दुल्हन के गेटअप में एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
View this post on Instagram
अभिनेत्री की एक और फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका टाइटल है 'द गर्ल ऑन द ट्रेन'. फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का हिंदी रिमेक है. इसमें उनके साथ कीर्ति कुल्हारी, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

