परिणीति चोपड़ा 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग की खत्म, भावुक हुई एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया शेयर
परिणीति चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है. परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "तो मैं सात सप्ताह के बाद लंदन से जा रही हूं, 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग खत्म हो गई है.
लंदन : परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' (The Girl on the Train) के हिंदी रीमेक की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है.
परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "तो मैं सात सप्ताह के बाद लंदन से जा रही हूं, 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग खत्म हो गई है. मेरे पास भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. भावनाओं ने मुझे अभिभूत कर दिया है. पहली बार ऐसा हुआ है कि एक फिल्म खत्म होने के बाद भी मेरे साथ रहेगी."
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर सॉन्ग ‘वे माही’ ने यूट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा किया पार
अभिनेत्री ने आगे कहा, "एक ऐसा किरदार जो स्थायी रूप से मेरे अंदर रहेगा. मुझे उसकी याद आ रही है. मुझे उस किरदार को निभाना याद आ रहा है. मैं आभारी महसूस कर रही हूं. यह लिखने के दौरान मैं मुस्कुरा रही हूं और इसके साथ मैं घर लौटने वाली हूं. इसे लेकर आशान्वित हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

