बॉलीवुड

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा ने की घर में नए कपड़े की डिमांड, गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने मेकर्स को कहा ना

पारस को अब तक आकांक्षा पुरी ही घर के बाहर से कपड़े भेजती रही हैं और उनकी सारी डिमांड पूरी करती रही हैं. लेकिन जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया है.

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा ने की घर में नए कपड़े की डिमांड, गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने मेकर्स को कहा ना
पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी (Image Credit: Instagram/Colors)

बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की नजदीकियों के चर्चे हर तरफ आम है. जिसके चलते अब पारस और उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के बीच दरार आ चुकी है. तो वहीं घर के अंदर पारस छाबड़ा का आकांक्षा पुरी को लेकर एक के बाद एक बयान पहले ही इनके खराब होते रिश्ते को और भी खराब कर डाला है. ऐसे में लगता है अब आकांक्षा पुरी ने भी पारस छाबड़ा का चैप्टर अपनी लाइफ से बंद करने का फैसला कर लिया है. ऐसे में अब पिंकविला की खबर के मुताबिक पारस छाबड़ा ने आगे के हफ्तों के लिए नए कपड़े की मांग की है. ऐसे में जब बिग बॉस की टीम आकांक्षा पुरी के पास पारस की ये डिमांड लेकर पहुंची तो उन्होंने नए कपड़े भिजवाने से साफ मना कर दिया है. ऐसे में अब मेकर्स के सामने परेशानी खड़ी हो चुकी है और पारस की फैमिली से संपर्क कर पाने में मुश्किल आ रही है.

दरअसल पारस को अब तक आकांक्षा पुरी ही घर के बाहर से कपड़े भेजती रही हैं और उनकी सारी डिमांड पूरी करती रही हैं. लेकिन जब से पारस ने सलमान के साथ घर के बाकी सदस्यों के सामने इस बात का खुलासा किया है कि आकांक्षा उनके पीछे पड़ी हुई और वो पहले ही इस रिश्ते से बाहर निकल जाना चाहते थे. उसके बाद लगता है आकांक्षा ने भी पारस से दूरी बना लेने का फैसला किया है. इसलिए उन्होंने बिग बॉस की तरफ से आई पारस के लिए नए कपड़ो की डिमांड को मनाने से मना कर दिया है.

वैसे आपको बता दे कि पारस ने हाल ही में शेफाली जरीवाला से बात करते हुए कहा था कि वो घर से बाहर जाते ही आकांक्षा से ब्रेकअप कर लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).