Pandit Jasraj Funeral: अंतिम दर्शन के लिए रखा गया संगीत सम्राट पंडित जसराज का पार्थिव शरीर, देखें Photos
मशहूर भजन सम्राट पंडित जसराज का 17 अगस्त, सोमवार को अमेरिका के न्यू जर्सी ने निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ एक विशेष प्लेन से मुंबई वापस लाया गया. आज शाम 4 बजे के करीब मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Pandit Jasraj Funeral Photos: मशहूर भजन सम्राट पंडित जसराज का 17 अगस्त, सोमवार को अमेरिका के न्यू जर्सी ने निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ एक विशेष प्लेन से मुंबई वापस लाया गया. आज शाम 4 बजे के करीब मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस समय मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित इनके आवास पर इनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.
पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव पंडित और बेटी दुर्गा जसराज ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया. आज पंडित जसराज के परिवार वाले और उनके प्रशंसक उनका अंतिम दर्शन करेंगे जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा करीब ढाई बजे उनके आवास से रवाना होगी.
देखें ये फोटोज:



पंडित जसराज को पूरे राजकीय सम्मान के साथ रायफलों की सलामी देकर अंतिम विदाई दी जाएगी. शास्त्रीय गायकी को नए मुकाम पर ले जाने वाले पंडित जसराज संगीत प्रेमियों के दिलों में बसते हैं और ऐसे में उन्हें निधन से उनके चाहनेवालों के बीच भी शोक की लहर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

