'दिलबर दिलबर' का अरबी वर्जन हुआ रिलीज, नोरा फतेही की हॉट अदाएं उड़ा देगी आपके होश, देखें Video
शुक्रवार को 'दिलबर दिलबर' (Dilbar Dilbar) सॉन्ग का अरबी वर्जन (Arabic Version) रिलीज कर दिया गया. इस गाने के वीडियो को नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर फिल्माया गया है
शुक्रवार को 'दिलबर दिलबर' (Dilbar Dilbar) सॉन्ग का अरबी वर्जन (Arabic Version) रिलीज कर दिया गया. इस गाने को नोरा फतेही ( Nora Fatehi) पर फिल्माया गया है. इस वीडियो में नोरा एक बार फिर से अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही वीडियो में उनका हॉट अवतार भी देखा जा सकता है. नोरा ने ही इस गाने को प्रोड्यूस किया है और टी-सीरीज के बैनर तले इस वीडियो को रिलीज किया गया है. मध्य पूर्वी और अफ्रीकी बैंड फनेयर ने इस गाने में रैप किया है.
बता दें कि इस गाने का हिंदी वर्जन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. यह फिल्म 'सत्यमेव जयते' का गाना है. फिल्म में जॉन अब्राहम, आयशा शर्मा और मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म में नोरा बस इस गाने में ही नजर आई थी.
Here it is The Arabic Version of Dilbar Sang by me and @Fnaireofficiel @TSeries this marks my debut as a singer & producer 🇲🇦🇮🇳😍🥰 Dilbar Arabic Version | Fnaire Feat. Nora Fatehi https://t.co/sSWKPvjgCb via @YouTube
— Nora Fatehi (@Norafatehi) November 30, 2018
वैसे नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इन्स्टाग्राम पर तकरीबन 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आती है.
यह भी पढ़ें:- नोरा फतेही के बाद हिना खान ने लगाए 'दिलबर दिलबर' पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल
'दिलबर दिलबर' के अलावा नोरा फतेही का एक और आइटम नंबर दर्शकों को काफी पसंद आया था. यहां पर हम सॉन्ग 'कमरिया' की बात कर रहे हैं. यह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का गाना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

