टीवी

नोरा फतेही के बाद हिना खान ने लगाए 'दिलबर दिलबर' पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल

नोरा फतेही का गाना 'दिलबर दिलबर' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. दर्शकों ने इस गाने में नोरा के डांस मूव्ज को बेहद पसंद किया था

नोरा फतेही के बाद हिना खान ने लगाए 'दिलबर दिलबर' पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल
हिना खान (Photo Credits : Still)

नोरा फतेही का गाना 'दिलबर दिलबर' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. दर्शकों ने इस गाने में नोरा के डांस मूव्ज को बेहद पसंद किया था. साथ ही वीडियो में नोरा का हॉट अवतार भी देखने को मिला था. अब इसी गाने पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो टीवी एक्ट्रेस हिना खान का है. 'दिलबर दिलबर' पर हिना ने जमकर डांस किया है. लोग उनके इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं. हिना खान के एक फैन पेज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में हिना के साथ एक महिला डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

आप भी एक नजर डालिए हिना के इस वीडियो पर : -

 

View this post on Instagram

 

Rehearsal 💃💃💃💃💃💃💃💃 @realhinakhan ❤ #starparivaaraward2018 #starparivaar2018 #HinaKhan #hinaholics

A post shared by Hina Khan (@_hinakhan__fc) on

बता दें कि इसी साल जुलाई के महीने में हिना का सिंगल 'भसूड़ी' रिलीज किया गया था. गाने में पंजाबी और रैप म्यूजिक का तड़का लगाया गया था. उस गाने में भी हिना का ग्लैमरस अंदाज नजर आया था. सॉन्ग में उनका अंदाज बेहद हॉट और सेक्सी लग रहा था.

इसके अलावा ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि हिना को टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में देखा जाएगा. वह इस शो में 'कमोलिका' का किरदार निभा सकती हैं. हालांकि. अभी तक इस बात की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. फैन्स शो में उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2018 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).