नोरा फतेही ने 'ओ साकी साकी' सॉन्ग के लिए इस तरह सीखा था फायर डांस, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
फिल्म 'बाटला हाउस' का गाना 'ओ साकी-साकी' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर फिल्माया गया है. एक बार फिर से नोरा के डांस की जमकर तारीफ की जा रही है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस ने फायर डांस भी किया है. फायर डांस के लिए नोरा ने कड़ी मेहनत की थी
फिल्म 'बाटला हाउस' (Batla House) का गाना 'ओ साकी-साकी' (O Saki Saki) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर फिल्माया गया है. एक बार फिर से नोरा के डांस की जमकर तारीफ की जा रही है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस ने फायर डांस भी किया है. फायर डांस के लिए नोरा ने कड़ी मेहनत की थी. उन्होंने प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया कि उन्होंने 2 दिन में ये डांस फॉर्म सीखा था.
नोरा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "ये गाने की शूटिंग से एक दिन पहले का वीडियो है. मेरे पास फायर डांसिंग सीखने के लिए सिर्फ 2 दिन थे. आप वीडियो में देख सकते हैं कि मुझे कितना डर लग रहा है क्योंकि मैं ये पहली बार कर रही थी. मेरी दिल की धड़कने बढ़ रही थी और मुझे बहुत पसीना भी आ रहा था. मगर किसी तरह मैंने तकनीक सीखी और कोरियोग्राफी याद की. मैंने डर के आगे सीखने की क्षमता को रखा. मैंने एक नई चीज सीखी है और मुझे खुद पर काफी गर्व है. मुझे फायर डांसिंग हमेशा से अच्छी लगती थी मगर कभी खुद से सीखने की हिम्मत नहीं हुई. कभी भी ये मत हो कहो कि मैं नहीं कर सकता. हमेशा ये कहो कि मैं करूंगा. यही मेरा मोटो रहा है. शुक्रिया टीम मुझे ये मौका देने के लिए."
यह भी पढ़ें:- अभिनेत्री नोरा फतेही ने किया खुलासा, कहा- भारत में विदेशियों का जीवन मुश्किलों से भरा
आपको बता दें कि फिल्म 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. यह फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' से होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

