Bigg Boss 14 की Nikki Tamboli ने बोल्ड कपड़े पहनकर उड़ाए होश, लाखों बार देखा गया ये Viral Video
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' से चर्चा में आनेवाली निक्की तंबोली शो के बाद से ही अपने काफी ग्लैमरस और हॉट अवतार में नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अपनी खूबसूरती का तड़का लगाकर लोगों को रिझाती हुई नजर आ रही हैं.
Nikki Tamboli Hot Video: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' से चर्चा में आनेवाली निक्की तंबोली शो के बाद से ही अपने काफी ग्लैमरस और हॉट अवतार में नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अपनी खूबसूरती का तड़का लगाकर लोगों को रिझाती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर हाल ही में उन्होंने अपना बेहद हॉट वीडियो पोस्ट किया है जो फैंस के बीच काफी चर्चा में आ गया है. इस वीडियो में निक्की का अवतार देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
निक्की ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो बेहद सेक्सी कपड़ों में अपने कैंडिड स्टाइल में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "नॉट यू बार्बी गर्ल." इसपर मनु पंजाबी, शार्दुल पंडित समेत कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए उनकी हॉटनेस की तारीफ की है.
View this post on Instagram
बता दें कि निक्की तंबोली तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंचना 3' में नजर आई थी. बिग बॉस 14 में वप सेकंड रनरअप बनी थी. शो में राखी सावंत के साथ उनकी बहसबाजी ने काफी सुर्खियां भी बटोरी. इस शो एक बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

