Nijeder Motey, Nijeder Gaan Song: परमब्रत चट्टोपाध्याय, सब्यसाची चक्रवर्ती समेत अन्य बंगाली कलाकारों ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 से पहले नफरत के खिलाफ दिखाई एकता, देखें Video
निजेदर मोटे, निजेदर गान (Photo Credits: Youtube)

Nijeder Motey, Nijeder Gaan Song: बंगाली मनोरंजन जगत के कई मशहूर कलाकारों ने एकजुट होकर पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 से पहले नफरत और लोगों के बीच बंटवारे के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है. परमब्रत चट्टोपाध्याय, सब्यसाची चक्रवर्ती समेत कई बंगाली सेलिब्रिटीज ने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है जिसका टाइटल है 'Nijeder Motey, Nijeder Gaan'. इस गाने में ये सभी एकता और शांति का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं. देखें ये वीडियो: