बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण के इस एक्स बॉयफ्रेंड की होने वाली है शादी, कहा- मुझे Ex कहकर मत बुलाओ

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शादी के बंधन में चुकी हैं. वैसे रणवीर से पहले भी दीपिका का नाम कई और अभिनेताओं के साथ जुड़ा था.

दीपिका पादुकोण के इस एक्स बॉयफ्रेंड की होने वाली है शादी, कहा- मुझे Ex कहकर मत बुलाओ
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शादी के बंधन में चुकी हैं. वैसे रणवीर से पहले भी दीपिका का नाम कई और अभिनेताओं के साथ जुड़ा था. बताया जाता है कि निहार पांड्या (Nihar Pandya) भी एक समय पर दीपिका को डेट कर रहे थे. अब निहार भी शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह गायिका नीति मोहन (Neeti Mohan) के साथ शादी करने जा रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निहार ने दीपिका के बारे में बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी शादी की खबरों में उन्हें दीपिका का एक्स कहकर न बुलाया जाए.

निहार ने आगे कहा कि उनके मन में दीपिका के लिए कोई कड़वाहट नहीं हैं और वह उन्हें शादी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद की पहचान बनाना चाहते है. बता दें कि निहार कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें:-  IMDB 2018: दीपिका पादुकोण शाहरुख खान को पछाड़ कर बनीं भारतीय सिनेमा की टॉप स्टार

निहाल और नीति 15 फरवरी को सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे. वैलेंटाइन्स डे पर दोनों के प्रीवेडिंग फंक्शन का आयोजन किया जाएगा. नीति मोहन ने 'सपना जहां, 'जिया रे' और 'इश्क वाला लव' जैसे कई गाने गाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).