निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट की मर्सिडीज, एक्ट्रेस ने कहा- पेश है एक्सट्रा चोपड़ा जोनस
सिंगल 'सकर' (Sucker) के अमेरिकी बिलबोर्ड में शीर्ष पर पहुंचने की खुशी में पॉप गायक निक जोनस (Nick Jonas) ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) को काले रंग की चमचमाती शानदार कार मेबैक (Maybach Car) गिफ्ट में दी है.
लॉस एंजेलिस: सिंगल 'सकर' (Sucker) के अमेरिकी बिलबोर्ड में शीर्ष पर पहुंचने की खुशी में पॉप गायक निक जोनस (Nick Jonas) ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) को काले रंग की चमचमाती शानदार कार मेबैक (Maybach Car) गिफ्ट में दी है. प्रियंका ने निक के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली तस्वीर में दोनों कार के सामने एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं.
वहीं, दूसरी तस्वीर में निक के एक हाथ में शैम्पेन की बोतल और दूसरे में ग्लास है जबकि प्रियंका के एक हाथ में ग्लास और दूसरे में उन्होंने डॉग डायना को पकड़ रखा है. तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "जब पति नंबर वन पर पहुंचते हैं तो पत्नी को मेबैक मिलती है. पेश है..एक्सट्रा चोपड़ा जोनस. लव यू बेबी. अब तक के सबसे बेहतरीन पति..निक जोनस."
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने सिंगल ‘सकर’ के लिए की जोनस ब्रदर्स की सराहना, कहा- उन तीनों पर बेहद गर्व है
'बिलबोर्ड डॉट कॉम' के मुताबिक, इससे पहले 2008 में तीनों भाइयों (निक, केविन और जो) का गाना 'बर्निग अप' पांचवें स्थान पर पहुंचा था. 'सकर' इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था. इसमें प्रियंका भी अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ नजर आईं. इसमें केविन अपनी पत्नी डेनियल और जो भी टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अभिनेत्री व अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

