बॉलीवुड

Radhe Shayam: प्रभास ने नए साल के मौके पर फैंस को खास अंदाज में दी बधाई, फिल्म राधे श्याम का पोस्टर किया रिलीज

बाहुबली के बाद से दर्शक प्रभास की किसी दमदार फिल्म का इंतजार कर रहें हैं. श्रद्धा कपूर के साथ उनकी फिल्म साहू रिलीज जरूर हुई थी लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर उतनी खरी नहीं उतर सकी जितना फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे.

Radhe Shayam: प्रभास ने नए साल के मौके पर फैंस को खास अंदाज में दी बधाई, फिल्म राधे श्याम का पोस्टर किया रिलीज
प्रभास फिल्म पोस्टर (Image Credit: Instagram)

इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े स्टार में से एक प्रभास (Prabhas) ने भी नए साल के मौके पर अपने तमाम फैंस को बधाई दी है. हालांकि प्रभास ने ये बधाई उन्हें एक शानदार तोहफे के साथ दी. प्रभास ने अपनी नई फिल्म राधे श्याम (Radhe Shayam) का नया पोस्टर शेयर करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी है. उन्होंने पोस्टर शेयर करते लिखा कि साल 2021 राधे श्याम के साथ. फोटो में प्रभास ब्लैक टीशर्ट और पेंट पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कैप भी पहन रखी है.

प्रभास की फिल्म राधे श्याम 1980 के बैकड्राप पर बन रही एक पीरियड रोमांटिक - ड्रामा है. इस फिल्म में प्रभास संग पूजा हेगड़े नजर आएंगी. दोनों के बीच की केमिस्ट्री परदे पर छा जाने के लिए तैयार है. ऐसे में आप भी देखिए प्रभास का ये दिलचस्प पोस्ट.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा अभिनीत है. यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है. इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने मिलकर किया है.

आपको बता दे कि बाहुबली के बाद से दर्शक प्रभास की किसी दमदार फिल्म का इंतजार कर रहें हैं. श्रद्धा कपूर के साथ उनकी फिल्म साहू रिलीज जरूर हुई थी लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर उतनी खरी नहीं उतर सकी जितना फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे. ऐसे में राधे श्याम को लेकर लोगों में एक बार फिर जबरदस्त उत्साह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).