बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan के दूसरे बेटे की नई तस्वीर आई सामने, बुआ सबा पटौदी ने शेयर की फोटो

सबा ने एक महीने पूरे होने के मौके पर अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें सैफ अपने दूसरे बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रहें हैं. ये फोटो अब तेजी वायरल हो रही है.

Kareena Kapoor Khan के दूसरे बेटे की नई तस्वीर आई सामने, बुआ सबा पटौदी ने शेयर की फोटो
सैफ अली खान करीना कपूर और तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर आज से एक महीने पहले ही खुशियों की लहर दौड़ी थी. 21 फरवरी को करीना के दूसरे बेटे का जन्म हुआ था. अपने पहले बेटे के जन्म के दौरान बिंदास मीडिया संग तस्वीरें शेयर करने वाले सैफ और करीना इस बार थोड़ी दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने अपने दूसरे के बेटे के नाम से भी पर्दा नहीं हटाया है. ऐसे में अब सैफ अली खान की बहन सबा खान ने अपने सोशल मीडिया पर सैफ के दूसरे बेटे की हलकी से झलक दिखाई है.

दरअसल सबा ने एक महीने पूरे होने के मौके पर अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें सैफ अपने दूसरे बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रहें हैं. ये फोटो अब तेजी वायरल हो रही है. फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

सबा ने शेयर की करीना के बेटे की फोटो (Image Credit: Instagram)

आपको बता दे कि करीना ने इससे पहले वीमेंस डे के मौके पर अपनी बेटे की पहली तस्वीर सभी के साथ शेयर की थी. इस फोटो को उन्होंने बेहद ही खास कैप्शन के साथ शेयर किया था. जिसके बाद अब सबा ने उसी तस्वीर को दुनिया के सामने लाया है. वेल खबरों की माने तो सैफ और करीना कोरोना महामारी के चलते दूसरे बेबी का अधिक ध्यान रख रहे हैं. एक बार वायरस का खौफ खत्म हो जाने पर वो सभी को दूसरे बच्चे से मिलवायेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).