बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस को नहीं होगा यकीन

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई तरह से विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजते हुए अपने बच्चों की कस्टडी और साथ ही मेनटेनेंस की मांग की है. इस खबर ने नवाज के सभी फैंस और फॉलोअर्स को हैरान कर दिया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस को नहीं होगा यकीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निहारिका सिंह (Photo Credits: Facebook)

Nawazuddin Siddiqui-Aliya Siddiqui Divorce Controversy: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई तरह से विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजते हुए अपने बच्चों की कस्टडी और साथ ही मेनटेनेंस की मांग की है. इस खबर ने नवाज के सभी फैंस और फॉलोअर्स को हैरान कर दिया. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका सिंह (Niharika Singh) ने भी उन्हें लेकर मीडिया में खुलकर बातचीत की थी जहां उन्होंने चौंका देने वाला खुलासा किया था. निहारिका ने बताया कि उन्हें डेट करते समय उन्हें ये भी नहीं पता था कि नवाज पहले से शादीशुदा हैं.

कुछ ही साल पहले नवाज ने अपनी ऑटोबायोग्राफी किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ: ए मेमॉयर' रिलीज किया था जिसमें उन्होंने निहारिका संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था. इसके चलते कुछ ही दिनों में उनकी ये किताब विवादों में आई गई थी और उन्हें अपनी इस किताब को रोक दिया था. इस दौरान निहारिका ने मीडिया को बताया था कि जब वो नवाज को डेट कर रहीं थी तब वो शादीशुदा थे. वो एसाथ थे जब उन्हें इस बात का पता चला था कि उन्हें आलिया सिद्दीकी नाम की एक पत्नी है जो गांव में है.

ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजने के बाद पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उठाया ये बड़ा कदम, सुनकर रह जाएंगे दंग

इसी के साथ निहारिका ने नवाज द्वारा उनकी आत्मा-कथा किताब में किये गए खुलासों का भी खंडन किया था. बाद में जब हमने नवाज से उनकी किताब को लेकर विवाद के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, "मेरी उस किताब के सभी पन्नों को छोड़कर महज उन 4 पन्नों के आधार पर जज किया गया." आगे बात करते हुए नवाज ने कहा, "अब मैं एक बुक लिखूंगा जिसमें मैं सब कुछ झूठ लिखूंगा."

आपको बता दें कि नवाज इन दिनों उत्तर प्रदेश के बुलढाना में अपने परिवार के साथ हैं वहीं उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो आज उनकी फिल्म 'घूमकेतु' (GhoomKetu) जी5 पर रिलीज कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).