बॉलीवुड

फिल्म सोनचिड़िया से नाराज हुए चंबल के निवासी, प्रदर्शन पर रोक लगाने की रखी मांग

अगले सप्ताह रिलीज होने वाली आरएसवीपी की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) पर काले बादल मंडराते हुए नजर आ रहे है. सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नजर आएगा.

फिल्म सोनचिड़िया से नाराज हुए चंबल के निवासी, प्रदर्शन पर रोक लगाने की रखी मांग
सोनचिड़िया (Photo Credit- Twitter)

अगले सप्ताह रिलीज होने वाली आरएसवीपी की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) पर काले बादल मंडराते हुए नजर आ रहे है. सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नजर आएगा. इतना ही नहीं, यहां सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे.

फिल्म के प्रचार के सिले में फ़िल्म के निर्माताओं ने हाल ही में कुछ वीडियो रिलीज किये थे जिसमें चंबल की बुरी तस्वीर देश के सामने पेश करने की कोशिश की गई है. चंबल शहर को डाकुओं और बंदूकों का शहर बताया गया है और चंबल के निवासी इस बात से खासा नाराज हो गए है.

ये रहा लीगल नोटिस. यहां देखें

यह भी पढ़ें: सोनचिड़िया के निर्माताओं ने फिल्म के डायलॉग प्रोमो के रोमांचक वीडियो किए रिलीज

फिल्म के प्रचार प्रसार एवं स्क्रिप्ट में चम्बल टूरिज्म (Chambal Tourism) शब्द का इस्तेमाल डकैती, चोरी, अपहरण, बंदूक, हत्या आदि चीजों के तहत प्रदर्शित किया गया है. इस फिल्म के कारण चंबल संभाग की नकारात्मक छवि प्रस्तुत की जा रही है जिससे इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों को देश से बाहर एवं देश में व्यापार, शिक्षा, नौकरी करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

फिल्मों के कारण यहां के लोगो को हेय दृष्टि से देखा जाता है और चंबल क्षेत्र के पर्यटन को बड़ा नुकसान होता है. फिल्म के इस तरह के प्रचार से नाराज़, चंबल के स्थानीय लोगों ने फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).