Amitabh Bachchan Meets His Fans: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए रविवार को उनके बंगले जलसा के बाहर भारी संख्या में जमा हो गए थे. बिग बी को उनके फैंस के बारे में खबर लगते ही वे अपने बंगले से बाहर आ गए. अमिताभ बच्चन को देखकर उनके फैंस खुश हो गए और उनकी तस्वीरें मोबाईल में कैद करने लगे. बिग बी अपने जलसा बंगले से बाहर आकर फैंस से मुलाक़ात कर रहे हैं. वीडियो भी सामने आया है.
अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने फैंस के प्रति अपनी स्नेहभावना जाहिर करते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी शख्सियत की विनम्रता से सभी का दिल जीत लिया। फैंस को देखकर बिग बी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और कुछ समय बाद वे फिर अपने बंगले के अंदर चले गए.
अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से की मुलाक़ात:
#WATCH | Maharashtra | Actor Amitabh Bachchan met his fans who gathered outside his bungalow, 'Jalsa', in Mumbai. pic.twitter.com/hC84AJawLl
— ANI (@ANI) November 17, 2024













QuickLY