Monalisa Bhojpuri Song Video: रोमांस और हॉटनेस से भरा है मोनालिसा का गाना 'तोहरी पिरितिया', बोल्ड अंदाज से मचा रही हैं बवाल
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपने हॉट वीडियोज और फोटोज से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं. इंटरनेट पर उनका एक गाना काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनका सेक्सी अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
Monalisa Bhojpuri Song Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपने हॉट वीडियोज और फोटोज से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं. इंटरनेट पर उनका एक गाना काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनका सेक्सी अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में लाल ड्रेस पहनकर मोनालिसा बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और उसे 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
मोनालिसा के इस गाने का नाम है 'तोहरी पिरितिया' जिसमें वो एक पार्क में बेहद शानदार अंदाज में पार्क में डांस करती नजर आ रही हैं. ये गाना भोजपुरी फिल्म 'हिटलर' का है जिसे पामिला जैन ने लिखा है. ये गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था लेकिन 2 साल के बाद भी ये इंटरनेट पर धूम मचाता दिख रहा है.
देखें मोनालिसा का ये हॉट सॉन्ग वीडियो:
भोजपूरी फिल्मों से मोनालिसा को देशभर में काफी नाम और पॉपुलैरिटी हासिल हुई. उनका असली नाम अंतरा बिसवास है और मोनालिसा उनका स्टेज नेम है और इसी नाम से वो ज्यादा मशहूर भी हैं. इन दिनों वो टीवी शो 'नजर 2' में डायन की भूमिका में नजर आ रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

