Mirzapur Season 3: 'मिर्जापुर 3' से 'गुड्डू पंडित' उर्फ अली फजल का दमदार लुक आया सामने, एक हाथ में छड़ी तो दूसरे में बंदूक (View Pics)
'मिर्जापुर' सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है और इसके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर है. हाल ही में, अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'मिर्जापुर 3' से अपना नया लुक साझा किया है, जिसमें वह ब्लैक कुर्ता और ग्रे डेनिम पैंट में नजर आ रहे हैं.
Mirzapur Season 3: 'मिर्जापुर' सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है और इसके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर है. हाल ही में, अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'मिर्जापुर 3' से अपना नया लुक साझा किया है, जिसमें वह ब्लैक कुर्ता और ग्रे डेनिम पैंट में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में छड़ी और दूसरे हाथ में बंदूक है, जिससे उनका लुक काफी दमदार बन पड़ा है.
अली फजल ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा, Mirzapur Admin is tired of reading all #MS3W comments, hold the dots and slide to make me sit. Also WHAT IS THE BEST WAY TO FINISH THIS SENTENCE - 'वो सब तो ठीक है...'" इस कैप्शन के साथ अली ने अपने फैंस को चुनौती दी है कि वे इस वाक्य को कैसे पूरा करेंगे.
देखें गुड्डू पंडित का जबरा अवतार:
View this post on Instagram
'मिर्जापुर' के पहले दो सीजन ने दर्शकों को बहुत पसंद आए और अब तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस नए सीजन में भी अली फजल उर्फ गुड्डू पंडित का किरदार केंद्र में रहेगा, और उनके चाहने वाले इस नए अवतार को देखकर उत्साहित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

