Mirzapur 2: कालीन भईया और मुन्ना के बीच होगी जंग, नए प्रोमो में पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा का दिखा दम
कालीन भईया के रोल में पंकज त्रिपाठी ने अपनी गहरी छाप छोड़ी जबकि दिव्येंदु शर्मा ने भी मुन्ना के रोल में सभी को खूब एंटरटेन किया. ऐसे में फैंस इसके दूसरे पार्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
Mirzapur 2: अमेजन प्राइम के वेब शो मिर्जापुर की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीजन 2 का इंतजार हर कोई बड़ी बेसब्री से कर रहा है. नए सीजन के कई लुक सामने आ चुके हैं. ऐसे में अब मेकर्स ने इसका नया प्रोमो सामने लाया है. जिसमें कालीन भईया और मुन्ना के बीच जुबानी जंग सुनने को मिल रही है. शो का ये नया प्रोमो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. कालीन भईया के रोल में पंकज त्रिपाठी ने अपनी गहरी छाप छोड़ी जबकि दिव्येंदु शर्मा ने भी मुन्ना के रोल में सभी को खूब एंटरटेन किया. ऐसे में फैंस इसके दूसरे पार्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
शो के नए प्रोमो में कालीन भईया कहते हैं कि हम पहले भी तुम्हारे मालिक थे आज भी हैं. गद्दी पर चाहे हम बैठे या मुन्ना नियम सेम होंगे. जिसके बाद मुन्ना की आवाज सुनाई देती है. जहां वो कहता है कि अब हम एक और नियम एड कर रहे हैं. गद्दी पर बैठने वाला कभी भी नियम बदल सकता है. आप भी देखिए ये नया प्रोमो. यह भी पढ़े: Mirzapur 2 - Release Date: पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन आमने सामने होंगे मुन्ना भईया और गुड्डू
आपको बता दे कि इस बार कहानी में बदला सबसे बड़ा उद्देश्य होने जा रहा है. क्योंकि सीजन 1 में मुन्ना ने गुड्डू भईया और गुलू गुप्ता को बड़ा जख्म दिया है. ऐसे में दोनों बदला लेने के लिए बेहद ही उतावले हैं.
मिर्जापुर 2 का ट्रेलर 6 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. जबकि पूरा सीजन 23 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग के मौजूद रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

