इटालियन स्टार Michele Morrone करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू! हाल ही में Leak हुई थी एक्टर की प्राइवेट Photos
इटालियन स्टार मिशेल मोरोन के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिशेल जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम रख सकते हैं. नेटफ्लिक्स फिल्म '365 डेस' से पॉपुलैरिटी पानेवाले मिशेल इन दिनों बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स की निगाहों में भी बने हुए हैं.
Michele Morrone to Debut in Bollywood: इटालियन स्टार मिशेल मोरोन के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिशेल जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम रख सकते हैं. नेटफ्लिक्स फिल्म '365 डेस' से पॉपुलैरिटी पानेवाले मिशेल इन दिनों बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स की निगाहों में भी बने हुए हैं.
मिशेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "बॉलीवुड विशाल है और उसकी पहुंच अपरम्पार है. बॉलीवुड जिस तरह से कल्चर, म्यूजिक, कलर और खूबसूरती को बनाता है, ये मुझे पसंद है. मुझे नहीं पट कितना लेकिन मैंने अब खुद को बॉलीवुड के बारे में शिक्षित करना शुरू कर दिया है. मेरी मैनेजमेंट टीम भी भारत में अपना विस्तार कर रही है और देखते हैं इसका क्या परिणाम निकलता है."
View this post on Instagram
आगे बात करते हुए मिशेल ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में मुझे चुनौतीपूर्ण रोल्स करना बेहद पसंद है और ये तुम्हें कभी-कभी असहज भी बना सकते हैं. इस जगह से तुम मैजिक क्रिएट करना शुरू कर सकते हो. मुझे कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच किया गया है और इसलिए हमने वह भी अपना विस्तार किया है."
इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि करण जौहर ने अपनी एक फिल्म के लिए मिशल को ऑफर किया है. ज्ञात हो कि हाल ही में एक फिल्म सेट से शूटिंग के दौरान अभिनेता की कुछ प्राइवेट फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई थी. इस बात को लेकर मिशेल ने अपने नाराजगी जाहिर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

