मनोरंजन

Michele Morrone Naked Photos Row: न्यूड फोटोज लीक होने के बाद मिशेल मोरोन ने स्टेटमेंट जारी कर जताई नाराजगी

मिशेल मोरोन यकीनन दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी जबदस्त है जिसमें ज्यादतर फीमेल फैंस मौजूद हैं. 2020में आई नेटफ्लिक्स की इरोटिक फिल्म '365 Days' से उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन किया और उनका दिल जीता.

Michele Morrone Naked Photos Row: न्यूड फोटोज लीक होने के बाद मिशेल मोरोन ने स्टेटमेंट जारी कर जताई नाराजगी
मिशेल मोरोन (Photo Credits: Instagram)

Michele Morrone Naked Photos Row: मिशेल मोरोन यकीनन दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी जबदस्त है जिसमें ज्यादतर फीमेल फैंस मौजूद हैं. 2020में आई नेटफ्लिक्स की इरोटिक फिल्म '365 Days' से उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन किया और उनका दिल जीता. फिल्म में वो एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आए थे. हाल ही में मिशेल एक विवाद में फंस गए जिसके चलते देश ही नहीं दुनियाभर में वो सुर्खियां बटोर रहे हैं.

मिशेल को लेकर बीते दिनों खबर आई कि उनकी न्यूड और प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर लीक कर दी गई है. फिल्म '365 डेस' की सीक्वल के सेट से एक्टर की ये तस्वीरें वायरल हुई जिसके बाद अब अभिनेता ने अपना स्टेटमेंट जारी कर अपनी नाराजगी जताई है.  उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा था, "एक एक्टर के रूप में आपको जिंदगी सार्वजनिक हो जाती है. मैं अब भी अपनी प्राइवेसी को अपने आप तक रखना चाहूंगा और मैं गोपनीयता का फैन हूं."

मिशेल मोरोन की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

एक्टर ने आगे लिखा, "कभी किसी की गोपनीयता में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, ये बेहद अपमानजनक है. इस चीज ने मुझे बेहद नाराज किया है." एक्टर ने अपने स्टेटमेंट में अपने उन तमाम फैंस का शुक्रियादा किया है जिन्होंने उनकी न्यूड फोटोज को ऑनलाइन पोर्टल्स से हटाने में मदद की है.

एक्टर ने कहा, " सेट पर काम करते समय लीक हुए मेरे प्राइवेट इमेजेस के खिलाफ एक्शन लेने के लिए आप सभी का धन्यवाद. आप सभी ने बेहद सराहनीय काम किया है. धन्यवाद. आई लव यू." बात करें फिल्म '365 डेस' की तो इसमें मॉडल Simone Sussina अपना डेब्यू करने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).