बॉलीवुड

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के केन्याई फैन का वीडियो किया साझा, देखें मजेदार पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो को साझा किया है जिसमें शाहरुख खान के दो केन्याई प्रशंसक साल 1995 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक गाने पर लिप-सिंक करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 5.6 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 778 बार रीट्वीट किया गया है.

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के केन्याई फैन का वीडियो किया साझा, देखें मजेदार पोस्ट
अनुपम खेर (Photo credits : Facebook)

मनोरंजन : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने एक वीडियो को साझा किया है जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दो केन्याई प्रशंसक साल 1995 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) के एक गाने पर लिप-सिंक करते नजर आ रहे हैं.

गुरुवार की दोपहर को ट्विटर पर अनुपम खेर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक केन्याई जोड़ा 'तुझे देखा तो..' गाने पर लिप-सिंक करते दिख रहे हैं जिसे फिल्म में शाहरुख और काजोल पर फिल्माया गया है.

यह भी पढ़ें : अनुपम खेर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी किरण खेर के लिए लिखा ये खूबसूरत लव नोट

इस वीडियो के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "पेश हैं केन्या से शाहरुख और काजोल जो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मशहूर गीत पर लिप-सिंक कर रहे हैं. वीडियो को उस शख्स के द्वारा साझा किया गया है जिन्होंने इस गाने को कम्पोज किया है, ललित पंडित." इस वीडियो को अब तक 5.6 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 778 बार रीट्वीट किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).