बॉलीवुड

देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ मुझसे शादी करोगी कंटेस्टेंट मयूर वर्मा ने साइबर क्राइम में शिकायत कराई दर्ज, प्रतिष्ठा धूमिल करने का लगाया आरोप

मयूर वर्मा ने अपने शिकायत की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि चीजें काफी बढ़ गई थी. सो मैंने साइबरक्राइम का सहारा लिया. अब सब कुछ उनके हाथ में है.

देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ मुझसे शादी करोगी कंटेस्टेंट मयूर वर्मा ने साइबर क्राइम में शिकायत कराई दर्ज, प्रतिष्ठा धूमिल करने का लगाया आरोप
मयूर वर्मा और देवोलीना (Image Credit: Instagram)

टीवी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा रही देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के खिलाफ मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shaadi Karoge) के कंटेस्टेंट रहे मयूर वर्मा (Mayur Verma) ने साइबर क्राइम (Cyber Crime) में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल जब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना भुला दूंगा रिलीज हुआ था. तब सोशल मीडिया पर देवोलीना ने इस गाने की आलोचना की थी. तब मयूर के साथ उनकी बहस हुई थी. जिसके बाद अब मयूर ने देवोलीना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मयूर ने आरोप लगाया है कि देवोलीना उनकी छवि को धूमिल कर रहीं हैं.

मयूर वर्मा ने अपने शिकायत की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि चीजें काफी बढ़ गई थी. सो मैंने साइबरक्राइम का सहारा लिया. अब सब कुछ उनके हाथ में है. मुझे भरोसा है कि साइबर क्राइम जल्द ही एक्शन लेगा. इसके साथ ही मयूर ने शिकायत की कॉपी को भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने देवोलीना के खिलाफ अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है.

आपको बता दे कि मयूर के मुताबिक देवोलीना ने उनपर बने कई मीम्स को लाइक किया है. जिसके चलते वो ट्रोल हुए और उनकी इमेज पर इसका गहरा असर पड़ा है. जिसके चलते उन्होंने अब कानूनी सहारा लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).