मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के एक्टर पति आशुतोष भाकरे ने की खुदकुशी, डिप्रेशन से थे परेशान- रिपोर्ट्स
अभिनेता आशुतोष ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे (32) के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया.
मुंबई: अभिनेता आशुतोष भाकरे (Ashutosh Bhakre) ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे (32) के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया. आशुतोष भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) के पति हैं.
भाकरे ने 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे. मामले की जांच की जा रही है. नांदेड पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, आशुतोष एक महीने पहले ही वहां आए थे. फिलहाल उनकी आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आ पाई है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आशुतोष डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात पर जांच की थी कि कोई भी व्यक्ति आत्महत्या करके अपना जीवन क्यों अंत करता है.
इस मामले में शिवाजी नगर पुलिसम नांदेड ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और इस केस की जांच अभी जारी है.
(With inputs from Bhasha)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

