Manoj Bajpayee के पिता की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती
मनोज बाजपेयी के पिता (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) से जुड़ी परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक मनोज बाजपेयी के पिता की तबीयत खराब हो गई है. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपस्ताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही इस बात की जानकारी अभिनेता को लगी वो दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. वो केरल में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहें थे. जिसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.