'Gangs of Wasseypur' की सिनेमाघरों में वापसी, 30 अगस्त से 5 सितंबर तक देखें अनुराग कश्यप की क्लासिक फिल्में
अनुराग कश्यप की मशहूर क्राइम ड्रामा फिल्में 'Gangs of Wasseypur' पार्ट 1 और 2 एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अभिनीत ये दोनों फिल्में 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी.
Gangs of Wasseypur Returns to Theatres: अनुराग कश्यप की मशहूर क्राइम ड्रामा फिल्में 'Gangs of Wasseypur' पार्ट 1 और 2 एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अभिनीत ये दोनों फिल्में 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी. फैंस के लिए ये एक खास मौका है, जब वे इस कल्ट क्लासिक को फिर से थिएटर में जाकर देख सकेंगे और इसके दमदार डायलॉग्स और गहरी कहानी का आनंद ले सकेंगे.'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी. फिल्म की कहानी क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर है और इसमें मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के शानदार अभिनय को खूब सराहा गया था.
'Gangs of Wasseypur' की सिनेमाघरों में वापसी
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

