Murder से पहले ही स्टार बन गई थी Mallika Sherawat, इस फिल्म में 17 किसिंग सीन्स देकर बॉक्स ऑफिस पर लगा थी लाइन
इस फिल्म में मल्लिका संग हिमांशु मलिक मुख्य किरदार में नजर आए थे. फिल्म में मल्लिका ने कुल 17 किसिंग सीन्स दिए थे. जो उस दौर में एक रिकॉर्ड जैसा था.
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अपनी बोल्ड अदाओं के चलते आज ना केवल देश बल्कि विदेश तक में फेमस हैं. उन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है. मल्लिका शेरावत को लोग फिल्म मर्डर में किसिंग सीन्स और बोल्ड सीन्स देने के लिए पहचानते हैं. लेकिन आपको बता दे कि मर्डर से पहले ही मल्लिका ने एक फिल्म में 17 किसिंग सीन्स देकर सनसनी मचा दी थी. इस फिल्म का नाम था ख्वाहिश. जो साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी और गाने मर्डर की तरह फेमस तो नहीं हुए लेकिन फिल्म में मल्लिका की बोल्डनेस के चलते बॉक्स ऑफिस पर लोगों की लाइन लग गई थी. इस फिल्म में मल्लिका संग हिमांशु मलिक मुख्य किरदार में नजर आए थे. फिल्म में मल्लिका ने कुल 17 किसिंग सीन्स दिए थे. जो उस दौर में एक रिकॉर्ड जैसा था.
लेकिन मल्लिका की किस्मत बदली महेश भट्ट की फिल्म मर्डर से. इमरान हाशमी संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में भी मल्लिका की बोल्डनेस को मेकर ने जमकर भुनाया. ये फिल्म एक म्यूजिकल हिट फिल्म भी रही थी.
वैसे बॉलीवुड में मल्लिका का सफर आसान नहीं था. हरियाणा के रोहतक में जन्मी मल्लिका एक जाट परिवार से आती हैं. उनके पिता फिल्मों में काम करने के सख्त खिलाफ थे. लेकिन मां के सपोर्ट के चलते मल्लिका फिल्मों में आई. उनका असली नाम रीमा लाम्बा था. जिसे बदलकर उन्होंने मल्लिका कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

