बॉलीवुड

Malaika Arora Tests Positive For COVID-19: अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा का कोविड- 19 टेस्ट पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट करके बताया था कि उनका कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं अब अर्जुन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई हैं.

Malaika Arora Tests Positive For COVID-19: अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा का कोविड- 19 टेस्ट पॉजिटिव
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट करके बताया था कि उनका कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं अब अर्जुन की रुमर्ड  गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने बताया कि, "हां  मैं कोरोना से संक्रमित पाई गई हूं,और मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है." वहीं हाल ही में खबर आई थी कि सोनी टीवी का रियलिटी शो  'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' (India's Best Dancer) के सेट से कोरियोग्राफर और क्रू मेंबर में से करीब 7 से 8 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.  यह भी पढ़े: Arjun Kapoor Tests Positive For COVID 19: अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें नानावटी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. वहीं वर्कफ्रंट कि बात करें तो अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी. इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).