अर्जुन कपूर के साथ अपनी चर्च वेडिंग पर पहली बार बोलीं मलाइका अरोड़ा, ये रही पूरी डिटेल्स
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. अब उन्होंने पहली बार अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातचीत की है.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. अब उन्होंने पहली बार अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातचीत की है. इंटरव्यू में उन्होंने अरबाज खान के साथ तलाक के बार में भी बात की. बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि अर्जुन और मलाइका चर्च में शादी करने जा रहे हैं. मलाइका ने अपनी चर्च वेडिंग की सच्चाई भी बताई. मलाइका ने हंसते हुए बताया कि ये न्यूज मीडिया द्वारा बनाई गई है.
इसके आगे मलाइका ने कहा कि तलाक के बाद वह अकेले नहीं रहना चाहती थी और सभी को एक रिलेशनशिप में रहने की चाह होती है. उनकी बातों से साफ पता लगा कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने अरबाज के साथ तलाक के बारे में कहा कि बहुत लोगों ने उन्हें मना किया था लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही. मलाइका ने यह भी कहा कि वह अपने फैसले से काफी खुश है.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कई दफा साथ में स्पॉट किया जाता है. कई बार उन्हें डिनर डेट्स पर जाते हुए देखा गया है. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि अर्जुन और मलाइका कब अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

