मनोरंजन

मलाइका, अर्जुन की बढ़ती नजदीकियों से भड़के सलमान खान, बोनी कपूर का अपने घर में आना किया बैन

बॉलीवुड के गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के इश्क के चर्चे जोरों शोरों से जारी हैं. सालों से छुपा रहे अपने प्यार को दोनों ने फाइनली सबके सामने एक्सेप्ट कर लिया है और हाथों में हाथ डालकर सरे आम घूम रहे हैं...

मलाइका, अर्जुन की बढ़ती नजदीकियों से भड़के सलमान खान, बोनी कपूर का अपने घर में आना किया बैन
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर, (Photo Credit :Yogen Shah )

बॉलीवुड के गलियारों में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोरा (Malaika Arora) के इश्क के चर्चे जोरों शोरों से जारी हैं. सालों से छुपा रहे अपने प्यार को दोनों ने फाइनली सबके सामने एक्सेप्ट कर लिया है और हाथों में हाथ डालकर सरे आम घूम रहे हैं. बीते साल दोनों ने इटली में जन्मदिन मनाया और अब उन छुट्टियों की तस्वीरें मलाइका ने शेयर कर एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर तहलका मचा दिया है.

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका ने मिलान (Milan) वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में मलाइका ने कैप्शन लिखा है 'टेक मी बैक हैप्पीनेस #थ्रोबैक थर्सडे. वहीं, अर्जुन ने भी मिलान वेकेशन की एक फोटो शेयर कर मलाइका के फोटो पर कमेंट किया है. 'हम्म... 'तुमने वेकेशन पर इतनी सारी फोटो इसलिए ली कि जब तुम वापस आओ तो इंस्टाग्राम पर इन्हें पोस्ट कर सको'

 

View this post on Instagram

 

Take me back .....happiness ♥️🙏🤗😘 #throwbackthursday

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

आपको बता दें कुछ दिनों पहले मलाइका ने AM इनिशियल्स वाला पेंडेंट पहनकर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी. यह तस्वीर शेयर कर मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिलेशनशिप की ओर साफ इशारा किया है. आज कल अर्जुन और मलाइका दोनों एक दूसरे के दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आते हैं. कुछ दिन पहले उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें मलाइका अर्जुन की गोद में बैठी हुई थीं.

 

View this post on Instagram

 

#TisTheSeason 🎄

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on

वहीं दूसरी ओर दोनों की बढ़ती हुई नजदीकियों से सलमान खान का पारा हाई है. खबरों के मुताबिक सलमान ने बोनी कपूर की 2 बिग बजट फिल्में करने से मना कर दिया है. मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से सलमान ने बोनी कपूर की एंट्री भी अपने घर में बैन कर दी है. आपको बता दें मलाइका से पहले अर्जुन सलमान की बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).