Malaika Arora, Kubbra Sait समेत बॉलीवुड की ये हसीनाएं एक साथ करती हैं योगा, Hot Style में वायरल हुई Photos
बॉलीवुड की हसीनाएं फिल्मी पर्दे पर जितनी हॉट और खूबसूरत दिखती हैं, असल जिंदगी में अपनी फिजिक पर वो उतनी ही पर मेहनत करती हैं. कैटरीना कैफ हो या मलाइका अरोड़ा, ये सभी अपनी रियल लाइफ में जिम में खूब पसीना बहाती हैं
Bollywood Actress Workout Photos: बॉलीवुड की हसीनाएं फिल्मी पर्दे पर जितनी हॉट और खूबसूरत दिखती हैं, असल जिंदगी में अपनी फिजिक पर वो उतनी ही पर मेहनत करती हैं. कैटरीना कैफ हो या मलाइका अरोड़ा, ये सभी अपनी रियल लाइफ में जिम में खूब पसीना बहाती हैं और अपनी फिटनेस व न्यूट्रीशन का भरपूर ख्याल रखती हैं. जिम से लेकर जूम्बा, योगा और पिलाटेस, ये सभी कसरत करने के तौर तरीकों में अभिनेत्रियों ने मानों महारथ हासिल कर रखी हैं.
बीते सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और कुब्रा सैत आकांक्षा रंजन, निधि सिंह और डीएन पांडे के साथ मुंबई के एक योगा सेंटर के बाहर स्पॉट हुई. यहां ये सभी स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रैक पेंट्स पहनी हुई बेहद सेक्सी अंदाज में नजर आई. योगा केंद्र के बाहर इन्होंने साथ मिलकर मीडिया के लिए पोज किया जिनकी हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. देखें उनकी ये फोटोज:


आपको बता दें कि ये सभी एक साथ मिलकर योगा करते हैं और एक दूसरे की कंपनी में एन्जॉय करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में ये मीडिया फोटोज के लिए पोज करते और स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

