आर्मी की ट्रेनिंग ले रही थी ये एक्ट्रेस, एक हादसे के बाद रखा बॉलीवुड में कदम
माही बताती है कि चंडीगढ़ के जमीदार परिवार से आती हैं. वो बचपन से आर्मी में जाना चाहती थी. बड़े होने पर उन्होंने आर्मी के लिए ट्राई किया और वो चुन भी ली गई. लेकिन जब चेन्नई में ट्रेनिंग ले रही थी तब...
बॉलीवुड में आकर नाम बनाने का सपना तो हर कोई देखता है. लेकिन कोई अचानक से फिल्म इंडस्ट्री में आ जाए और नाम बना जाए. ऐसा बेहद ही कम देखने और सुनने को मिलता है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस हैं जो बचपन से आर्मी में जाने के सपने देखा करती थी. लेकिन एक हादसे के चलते वो फिल्मों में आ गई. आज उनकी पहचान बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में होती है. हम बात करें हैं एक्ट्रेस माही गिल (Mahie Gill) की. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस माही गिल ने एक इंटरव्यू में किया है. माही ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में बताया था कि वो आर्मी अफसर बनने वाली थी लेकिन एक हादसे के चलते वो फिल्मों में आ गई.
माही बताती है कि चंडीगढ़ के जमीदार परिवार से आती हैं. वो बचपन से आर्मी में जाना चाहती थी. बड़े होने पर उन्होंने आर्मी के लिए ट्राई किया और वो चुन भी ली गई. लेकिन जब चेन्नई में ट्रेनिंग ले रही थी तब एअरपोर्ट पर पैरासिलिंग के दौरान उनका फ्री- फॉल हो गया था. जिसमे वो बाल-बाल बच गई. इस घटना के बाद उनके घरवाले डर गए और उन्हें वापस बुला लिया गया.
माही के मुताबिक वो आर्मी में कई मामलों में काफी बेहतर थी. उनकी फायरिंग और कमांड अच्छी थी. उन्हें रिपब्लिक डे पर कमांड के लिए बुलाया जाता था. लेकिन उस हादसे के चलते परिवार ने उन्हें आर्मी में जाने से मना कर दिया और वो फिल्मों में आ गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

