Madhuri Dixit और Shah Rukh Khan की फिल्म Anjaam ने 27 साल किए पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीरें
राहुल रवैल की 'अंजाम' 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म में माधुरी को एक एयर-होस्टेस के रूप में और दीपक तिजोरी को उनके पति के रूप में कास्ट किया गया था
शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'अंजाम' (Anjaam) 27 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी. अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म से कुछ स्टिल साझा किए, और कहा कि यह उनकी यादगार फिल्मों में से एक थी. उन्होंने कहा, "अंजाम के 27 साल. शाहरुख और दीपक तिजोरी के साथ मेरी यादगार फिल्मों में से एक. बहुत सारी भावनाएं,ड्रामा और मनोरंजन से भरी हुई फिल्म."
राहुल रवैल की 'अंजाम' 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म में माधुरी को एक एयर-होस्टेस के रूप में और दीपक तिजोरी को उनके पति के रूप में कास्ट किया गया था. शाहरुख ने एक अमीर युवक की भूमिका निभाई, जो एयर-होस्टेस के प्रति जुनून रखता था, इतना कि वह एक मनोरोगी बन जाता है.
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. हालांकि आनंद-मिलिंद का संगीत सुपरहिट था.
संबंधित खबरें
Actor Vijay Crishna Dies: ‘देवदास’ एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन; लिलेट दुबे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि (View Post)
AR Rahman Birthday: संगीतकार ए.आर. रहमान के 59वें जन्मदिन पर लोगों का उमड़ा प्यार, चिरंजीवी और राम चरण समेत कई दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं
Partho Ghosh Passes Away: '100 डेज' और 'अग्नि साक्षी' जैसे सस्पेंस-थ्रिलर्स के मशहूर निर्देशक पार्थो घोष का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Khal Nayak 2 Confirmed: संजय दत्त और माधुरी दीक्षित फिर निभाएंगे अपने आइकॉनिक रोल्स, सुभाष घई ने पूरी की स्क्रिप्ट
\