बॉलीवुड

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बोली, मैं नहीं चाहती मुझ पर बायोपिक बने

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक (Biopic) बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं.

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बोली, मैं नहीं चाहती मुझ पर बायोपिक बने
माधुरी दीक्षित नेने ( Photo Credit - IANS)

मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक (Biopic) बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं. माधुरी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा ‘‘यह बहुत बड़ी अफवाह है. मैं नहीं जानती कि इसका स्रोत क्या है. मैं नहीं चाहती कि मुझ पर कोई बायोपिक बनाई जाए. मैं अपने जीवन में और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं. अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए.’’

माधुरी की हाल ही में ‘कलंक’ फिल्म आई थी. उन्होंने हालांकि प्रियंका चोपड़ा के साथ मिल कर, अपने जीवन पर एक श्रृंखला तैयार करने की योजना बनाई है। माना जाता है कि यह एक हास्य श्रृंखला होगी. इस श्रृंखला के बारे में पूछने पर 52 वर्षीय माधुरी ने कहा ‘‘टीवी समय लेता हैं। पता नहीं, यह काम कब हो पाएगा. ’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).