देश

अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई मगर अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर पूछा ये सवाल

लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए की एतिहासिक जीत के बाद कई मशहूर हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं. निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है

अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई मगर अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर पूछा ये सवाल
अनुराग कश्यप और उनकी बेटी; पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में एनडीए (NDA) की एतिहासिक जीत के बाद कई मशहूर हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minsiter Narendra Modi) को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं. निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है मगर साथ ही उन्होंने उनसे अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर एक सवाल भी पूछा. उन्होंने लिखा कि, "डियर नरेंद्र मोदी सर, जीत के लिए शुभकामनाएं पर प्लीज मुझे बताइए कि मैं आपके फॉलोअर्स के साथ कैसे डील करूं जो आपकी जीत का जश्न मनाने के लिए मेरी बेटी को इस तरह के संदेश भेज रहे हैं."

अनुराग ने अपने ट्वीट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि किसी ने उनकी बेटी के लिए आपात्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था." इसी वजह से उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वो सवाल किया.

अनुराग कश्यप द्वारा किया गया ट्वीट (Photo Credits: Twitter)

यह भी पढ़ें:-  लोकसभा चुनाव 2019: परेश रावल से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड स्टार्स ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जीत की बधाई

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजें सामने आ चुके हैं. एनडीए ने यूपीए को काफी बड़े फांसले से शिकस्त दी है. बीजेपी की जीत के बाद बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है. इस सूची में अनुपम खेर, रितेश देशमुख, एकता कपूर, परेश रावल और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार्स का नाम शुमार है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).