बॉलीवुड

VIDEO: Liger के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर चप्पल पहनकर पहुंचे Vijay Deverakonda, Ranveer Singh ने सरेआम उड़ाई खिल्ली

मुंबई में गुरुवार को दक्षिण के जाने माने सुपरस्टार विजय देवेरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया.

VIDEO: Liger के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर चप्पल पहनकर पहुंचे Vijay Deverakonda, Ranveer Singh ने सरेआम उड़ाई खिल्ली
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और रणवीर सिंह (Photo Credits: Instagram)

Liger Trailer Launch Event Video: मुंबई में गुरुवार को दक्षिण के जाने माने सुपरस्टार विजय देवेरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म में अनन्या पांडे के साथ लीड रोल में नजर आ रहे विजय के इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रणवीर सिंह ने निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर ये सभी एक साथ मंच पर नजर आए.

हालांकि हैरानी की बात ये थी कि विजय यहां महज एक काली टी-शर्ट जीन्स और चप्पल पहने हुए नजर आए. दक्षिण के एक प्रतिष्ठित एक्टर होने के साथ अब वो हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट जैसे अहम कार्यक्रम मेंउनका सादगी से भरा अंदाज देखकर रणवीर खुद को रोक नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: Ananya Panday Hot Photos: अनन्या पांडे ने 'Liger' ट्रेलर लॉन्च पर लगाया हॉटनेस का तड़का, Sara Ali Khan ने ली चुटकी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

अभिनेता ने भरी महफिल में सभी का ध्यान विजय के चप्पलों की ओर खींचते हुए उनकी जमकर खिंचाई की जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा. आपको बता दें कि बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म 'लाइगर' में माइक टायसन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).